Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मृत युवक के शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े स्वजन, समझाने पर माने
PRATAPGARH NEWS: माह भर पहले हुई मारपीट की घटना में आरोपी रहे युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन शव घर ले आए। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर लाया गया तो परिजनों में गम के साथ आक्रोश पनप उठा। मारपीट से लगी चोट से मौत होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे और शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस के बहुत समझाने पर सोमवार को अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। लालगंज कोतवाली के देल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र पटेल 26 वर्ष दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। जहां बीती शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक का शव घर लाया गया और सूचना पर पुलिस ने शनिवार को युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सुबह शव घर लाया गया तो कोहराम के बीच आक्रोश पनप उठा। मौत को माह भर पहले हुई मारपीट की घटना से जोड़ते हुए उसमें युवक के भी घायल होने से लगी चोट के कारण मौत हो जाने का आरोप लगाने लगे। दरवाजे पर शव रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस के बहुत समझाने पर अंतिम संस्कार सोमवार को करने पर राजी होने को बात बताई गई है। बता दें कि कोतवाली के साधू का पुरवा केदौरा में 23 अक्तूबर की शाम को मारपीट की घटना हुई। जिसमें विपक्षी पन्नालाल सरोज पुत्र माता बदल सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका भतीजा केशलाल सरोज पुत्र स्व. जीतलाल सरोज को रंजिशन गांव के बड़े लाल पटेल पुत्र रमाकांत पटेल, अर्जुन पटेल पुत्र शिवबरन एवं उसके रिश्तेदार देल्हूपुर निवासी धर्मेन्द्र पटेल ने जाति सूचक गाली देते हुए मारापीटा। जांच के बाद पुलिस ने तीन पर एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद आरोपित धर्मेंद्र दिल्ली चला गया था। स्वजन के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को धर्मेंद्र की मौत हो गई। कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि दिल्ली में युवक का इलाज करने वाले चिकित्सकों से मिली रिपोर्ट में उक्त रक्तचाप के चलते हुई मौत की बात कही गई है। स्वजन ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही है। एहतियातन गांव में पुलिस की तैनाती बनी है।