कड़ा कालेश्वर घाट में जनसेवा पार्टी (भारत) की बैठक संपन्न

सत्ता में आते ही हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व मुफ्त बिजली, पानी,शिक्षा,चिकित्सा देने का वादा : मिश्रीलाल राजपूत

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम क्षेत्र के कालेश्वर घाट में रविवार को जन सेवा सेवा सहायक पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि मिश्रीलाल राजपूत और अनिल प्रकाश पंडा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बिजली संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की चरमराती हालत, बेरोजगारी और किसानों की दयनीय स्थिति पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।मुख्य अतिथि मिश्रीलाल राजपूत ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है, महिलाओं की सुरक्षा आज भी सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में 18 घंटे तक बिजली नहीं मिल रही, जिससे किसान, छात्र और छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं। राजपूत ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को ‘अव्यवस्था का घर’ बताते हुए कहा कि जाँच के नाम पर गरीब मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही है, जबकि अस्पतालों में दवाइयाँ और सुविधाएँ नदारद रहती हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और किसान अपनी उपज का सही मूल्य न मिलने, कर्ज के बोझ और लगातार आर्थिक संकट के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की नीतियों में जनता का हित कहीं दिखाई नहीं देता।मिश्रीलाल राजपूत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि यदि जन सेवा सहायक पार्टी(भारत) सत्ता में आती है तो प्रदेश के हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी, वहीं बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा पूरी तरह मुफ्त की जाएगी ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार राहत की सांस ले सकें।बैठक में प्रदेश सचिव संजीव कुमार पंडा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का काम अध्यापकों से कराने के बजाय उन्हें केवल पढ़ाने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता तब ही सुधरेगी जब शिक्षकों को अतिरिक्त बोझ से मुक्त किया जाएगा।बैठक में संजीव कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सुभाष चंद्र गुप्ता, सूरज प्रसाद, लवकुश मौर्य, उमेश कुमार , गुलाब  , रामेश्वर प्रसाद , राजेंद्र कांत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *