Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

घर -घर जाकर अधिक से अधिक मतदाता सूची नाम जुड़वाये कार्यकर्ता
KAUSHAMBI NEWS: समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद कैफ़ सिद्दीकी जो विधानसभा सिराथू के सौरई बुजुर्ग निवासी हैं, मो कैफ़ सिद्दकी ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, अध्यापकों, छात्रों और व्यापारियों के हित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए जिन्हें आज भी जनता याद करती है।उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने किसानों की लागत घटाने और फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। मजदूरों के रोजगार, न्यूनतम मजदूरी और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत बनाने का काम समाजवादी सरकार ने ही किया था।अध्यापकों और शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने नए विद्यालयों के निर्माण, शिक्षकों की तैनाती और शिक्षा के मानक सुधारने के लिए बड़े कदम उठाए।छात्रों के लिए कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, स्कॉलरशिप, निःशुल्क पाठ्यसामग्री जैसी योजनाएं समाजवादी सरकार की पहचान रहीं। मो कैफ़ सिद्दीकी ने कहा की व्यापारियों के लिए सपा सरकार ने टैक्स में राहत, कानून – व्यवस्था को मजबूत करने, मंडियों को विकसित करने और छोटे व्यापारियों को स्थिरता देने का काम किया। सपा सरकार ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया, जबकि आज की सरकार में हर वर्ग परेशान है।उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोज़गारी और किसान संकट ने जनता को तोड़ कर रख दिया है, इसलिए अब मतदाता जागरूक होकर ही बदलाव ला सकते हैं।अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बन सके और जनता को फिर से राहत मिल सके।