Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू विधानसभा क्षेत्र में विधायक पल्लवी पटेल द्वारा लगवाई गई हाईमास्ट लाइट लगभग एक वर्ष से खराब पड़ी हुई है, जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट काफ़ी दिनों से खराब है, बावजूद इसके आज तक इसे ठीक कराने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत संबंधित विभाग और विधायक व उनके प्रतिनिधियों से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रात के समय अंधेरा रहने से राहगीरों, छात्रों और बुजुर्गों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। लोगों ने यह भी कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से उन्हें उम्मीद थी कि क्षेत्र में रोशनी रहेगी और सुरक्षा बढ़ेगी, लेकिन उल्टा अंधेरा और बढ़ गया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक साल से लगातार शिकायत के बावजूद समस्या वहीं की वहीं है, जिससे साफ दिखता है कि व्यवस्था में जवाबदेही का अभाव है। लोगों ने मांग की है कि शासन-प्रशासन तत्काल खराब हाईमास्ट लाइट को ठीक कराए, ताकि क्षेत्र में रात के समय प्रकाश की सुविधा उपलब्ध हो सके।