उद्योग व्यापार मंडल की संबद्ध इकाई बकेवर व्यापार मंडल का गठन, सुरेश दीक्षित आठवीं बार बने अध्यक्ष

नवगठित पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर किया गया स्वागत, संगठन हितों पर जोर
FATEHPUR NEWS: उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की संबद्ध इकाई बकेवर व्यापार मंडल का गठन एवं मनोनयन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सुरेश दीक्षित को लगातार आठवीं बार अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अखिलेश साहू महामंत्री और सर्वेश कुमार पटेल कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा दिनेश कुमार तिवारी प्रवक्ता तथा राजेश अवस्थी मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह, विजय पाल और शकील अहमद को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मंत्री पद के लिए विशंभर विश्वकर्मा, राजकुमार, नामेंद्र कुमार कश्यप, मोइन खान, अरविंद कुमार साहू, हरीश कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजय गुप्ता और श्याम मोहन गुप्ता को मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री के रूप में रामशरण गुप्ता को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित, समाजहित, जनहित और व्यापारी हित है, जिसके लिए संगठन पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि जनपद फतेहपुर के सभी तहसीलों, कस्बों, ग्रामों और उपग्रामों में संगठन की इकाइयों का गठन लगातार जारी है। जिला महामंत्री विनोद साहू ने कहा कि पूरे जनपद में सदस्यता अभियान चल रहा है और संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए लगातार संकल्पित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *