Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सदर कोतवाली क्षेत्र में घटना, पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर जताई नाराज़गी
FATEHPUR NEWS: सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर चौकी अंतर्गत लक्ष्मी नगर में हाईवे से सटे एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने लाखों की चोरी कर सनसनी फैला दी। चोरों ने जिस तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, उसने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अभिषेक गुप्ता के मकान का निर्माण पिछले छह महीनों से चल रहा है, जहां रात के समय चोरों ने धावा बोलकर दीवार और छत में लगी पूरी वायरिंग के तार काटकर उखाड़ लिए। पीड़ित के मुताबिक, लगभग दो लाख रुपये की वायरिंग चोरी कर ली गई। इसके अलावा निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली पत्थर लगाने की मशीनें भी चोर उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिक जांच करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। लेकिन पीड़ित का कहना है कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। चोरी की यह वारदात हाईवे किनारे बढ़ते अपराधों पर भी सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।