पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइंस फतेहपुर का वार्षिक निरीक्षण किया

शस्त्रागार से लेकर महिला सम्मान कोष तक विभिन्न शाखाओं की व्यवस्था पर ली समीक्षा
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं, बैरकों और सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ-सफाई, अनुशासन और संसाधनों के रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। एसपी ने सबसे पहले पुलिस लाइंस में स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वर्दी स्टोर, परिवहन शाखा, आरटीसी के सभी बैरक और भोजनालय का निरीक्षण किया गया। एसपी ने परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने फील्ड यूनिट, डीसीआर, परिवार परामर्श केंद्र, महिला सम्मान कोष और महिला अपराध अनुश्रवण इकाई जैसी शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को कार्यप्रणाली बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *