Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तहसील सदर में डिजिटाइजेशन कार्य की बारीकी से समीक्षा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 23 नवंबर को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से रविवार को डिप्टी डीईओ व एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील सदर पहुंचकर कार्य प्रगति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 142 लखीमपुर और 140 श्रीनगर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) 142- लखीमपुर अश्विनी कुमार सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) 140- श्रीनगर अर्चना ओझा को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बीएलओ से एक-एक विवरण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत सही हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही न मिले। उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके बाद एडीएम ने महेवागंज के पास बालूडीह ग्राम पहुंचकर फील्ड में चल रही SIR प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति का सीधा आकलन किया। ग्रामीणों को SIR के महत्व, प्रक्रिया और गणना प्रपत्र सही तरीके से भरने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। एडीएम ने मौके पर ग्रामीणों की शंकाओं व समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने टीमों को स्पष्ट हिदायत दी कि अभियान की पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा तथा सभी अधिकारी फील्ड में पूरी सतर्कता के साथ काम करें।