विंध्याचल में होटल कंफर्ट इन का राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने किया उद्घाटन

MIRZAPUR NEWS: रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने विंध्याचल में होटल कंफर्ट इन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता पद्माकर मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन-अर्चन के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर सुधाकर मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी दिवाकर मिश्रा, पद्माकर मिश्रा, भूपत मिश्रा, श्याम यादव समेत कई गणमान्यजन मौजूद रहे। विंध्याचल धाम में स्थापित होटल कंफर्ट इन को क्षेत्र में उभरते हुए एक प्रमुख आतिथ्य केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। यह होटल तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए उत्तम आवास और भोजन की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *