Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महिलाओं–बालिकाओं को किया जागरुक
ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना सहसों पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रविवार को ग्राम सदुआपुरा में महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीण नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया स्कैम, डीपफेक वीडियो, OTP/QR कोड ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचने के उपाय विस्तार से बताए। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पुलिस टीम ने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत उनके सुरक्षा अधिकार, कानूनी सहायता, सेल्फ डिफेंस और हेल्पलाइन 1090, 112, 181 की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने कार्यक्रम का स्वागत किया और इसे उपयोगी बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।