Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जौनपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता को मजबूत करने हेतु जनपदभर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जिले की सभी पुलिस इकाइयाँ—महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड, मिशन शक्ति टीम और बीट पुलिस अधिकारी—लगातार फील्ड में उतरकर जन-जागरूकता कार्यक्रम कर रही हैं। अभियान के दौरान पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं, छात्राओं और आमजन को सुरक्षा से जुड़े विकल्पों की जानकारी दे रही हैं। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं तक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर पहुँचाए और पंपलेट वितरित किए—1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन)। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं—कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना—की जानकारी भी जन-जन तक पहुँचाई गई। इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा शहर के धार्मिक स्थलों, पार्कों, कोचिंग सेंटरों और विद्यालयों के आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई तथा नियमानुसार कार्रवाई व चेतावनी दी गई। जौनपुर पुलिस का यह समग्र अभियान महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक वातावरण और जन सहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।