Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बुंदेली वैवाहिक परंपराओं के तहत होंगे मनमोहक कार्यक्रम
JHANSI NEWS: महानगर के शहर पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथजी महाराज मंदिर में 25 नवम्बर को विवाह पंचमी पर भव्य बारात नगर भ्रमण को निकलेंगी। मंदिर में बुंदेली वैवाहिक परंपरा के अन्तगर्त मनमोहक कार्यक्रम होंगे। रघुनाथ महाराज मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाज सेवी पीयूष रावत ने बताया कि विवाह पंचमी पर सभी कार्यक्रम बुंदेली परंपराओं के तहत आयोजित होंगे। रविवार को तेल, सोमवार को मंडप, मंगलवार को गाजे बाजे के साथ श्री राम की भव्य बारात निकाली जाएगी। बरात का जगह जगह भव्य स्वागत होगा। मंदिर में इसके पश्चात भावर, पांव पखराई, श्री राम कलेवा व भंडारा आदि कार्यक्रम होंगे। उन्होंने महानगर के सभी भक्तों से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में विवाह पंचमी कार्यक्रमों में शामिल हो। इस अवसर पर प्रधान पुजारी बालकृष्ण नायक, विनोद अवस्थी, जीतू सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, दीपेंद्र सिंह ठाकुर,पुरुकेश अमरिया,अमित रावत गोलू ,अतुल किल्पन,पुरुषोत्तम अग्रवाल मामा,सोनू पांडा विकास अवस्थी एवं रघुनाथ जी आरती परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे.चेतन नायक ने आभार व्यक्त किया