आसरा आवास योजना : आपात्र लोगों को मिला लाभ, पात्र रहे वंचित

JHANSI NEWS: गरीबों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई आसरा आवास योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जाँच में सामने आया है कि कई ऐसे लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं, जो इसके मानकों के अनुसार पात्र ही नहीं थे। वहीं, वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवार सूची से बाहर रह गए। सूत्रों के अनुसार कुछ प्रभावशाली और आर्थिक रूप से सक्षम लोगों के नाम लाभार्थी सूची में शामिल कर दिए गए। इन लोगों ने योजनागत लाभ प्राप्त भी कर लिया, जबकि कच्चे मकानों में रहने वाले कई गरीब परिवार अभी भी सहायता की प्रतीक्षा में हैं।स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि लाभ चयन में राजनीतिक दबाव, स्थानीय स्तर पर पक्षपात और फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल हुआ है। कुछ लोगो ने बताया कि कई बार आवेदन करने के बावजूद उनका नाम सूची में नहीं आया, जबकि जिनके पास पहले से पक्का घर है, उन्हें मकान स्वीकृत हुए। प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश देना चाहिए जिससे यदि अनियमितता की पुष्टि हो तो आपात्र व्यक्तियों से लाभ वापस लिया जाए और पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाये ।  फिलहाल, गरीब परिवार इस इंतजार में हैं कि सही लाभार्थियों को उनका अधिकार कब मिलेगा और योजना का लाभ सही हाथों तक पहुँचेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *