Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जे. पी. आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे लोकबंधु -डॉ मानसिंह यादव
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी नेता लोक बंधु राज नारायण की जयंती आज सपा कार्यालय जार्ज टाउन में मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में एमएलसी डॉक्टर मानसिंह यादव ने कहा कि लोक बंधु का जीवन बहुत सादा एवं उनके विचार सदा ऊँचे रहे। जनता के मुद्दों पर खुलकर बोलना, भ्र्ष्टाचार के खिलाफ बड़ी से बड़ी हस्ती तथा सत्ता से भी टकराने मे कभी हिचकिचाये नहीं। जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एवं पप्पुलाल निषाद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मे लोकबंधु जी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जे पी आंदोलन के प्रमुख नेताओं मे से एक रहे। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि जनता केबीच सदा उपलब्ध रहने, उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने के चलते उन्हें “लोक बंधु “की उपाधि दी गई थी। इस मौके पर प्रमुख रुप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अनिल यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पू लाल निषाद, महबूब उस्मानी, दान बहादुर मधुर, मृत्युंजय पाण्डेय, नाटे चौधरी,आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र यादव, आनंद कुमार, जय शंकर, कुलदीप यादव, शांति प्रकाश पटेल, गीता भारतीय, प्रदीप निषाद, शिव बाबू यादव, आसुतोष दुबे, विकास कुमार, अनिल यादव, सऊद, अजित, रंग बहादुर पटेल, महेन्द्र सरोज, बृजेश यादव, आदि मौजूद रहे।