Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डीएम ने नगर वासियों से की अपील-गणना पत्र समय पर बीएलओ के पास जमा करें
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने घंटाघर स्थित बूथ कैंप का निरीक्षण किया। लगभग 20 मिनट तक उन्होंने कैंप में मौजूद रहकर बीएलओ के काम की जांच की और फॉर्म भरकर आए नागरिकों से भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्ष संख्या 3 में तैनात बीएलओ सरोज पांडेय की धीमी कार्य–प्रगति पर नाराज़गी जताई और उन्हें कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस समय विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। शहर में अलग–अलग जगह कैंप लगाए गए हैं और मुनादी व अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। 4 दिसंबर अंतिम तिथि है। सभी नगरवासी अपना गणना पत्र भरकर समय पर बीएलओ के पास जमा करें। चाहें तो ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि लोगों की जो भी शिकायतें आ रही हैं, उन पर तुरंत कार्यवाही की जा रही है और किसी भी नागरिक को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।