Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बिहार विजय पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
PRAYAGRAJ NEWS: बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर सोमवार को उनका स्वागत अभिनंदन कर बिहार विजय की बधाई दी। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनंदन कर उन्हें बिहार चुनाव में भाजपा एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर बधाई दी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से 2027 को लेकर पूरी मेहनत से लग जाने का आह्वाहन किया। मतदाता गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान को लेकर भी डिप्टी सीएम ने महानगर अध्यक्ष से जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से इस अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की बात कही। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक कुशल संगठन शिल्पी हैं और बिहार चुनाव में इसका प्रमाण भी मिला है। निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत परिश्रम व संगठन के ऐसे अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में 2027 में भाजपा विजय पताका लहराएगी। जनता ने भाजपा संगठन व पीएम मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया और बिहार में जीत का सेहरा पहनाया। इस दौरान डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, मयंक, विजय पटेल, अरुण पटेल, निर्दोष सिंह गोलू, मोहम्मद शरीफ, विवेक गौड़, गणेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।