Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

करोड़ों की जालसाजी का आरोप लखनऊ में हजरतगंज थाने में दर्ज हुई शिकायत,
PRATAPGARH NEWS: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया की सास मंजुल सिंह ने अपनी ही बेटी भानवी सिंह और निजी मैनेजर राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मंजुल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके मैनेजर ने उनकी बिना अनुमति के उनके नाम पर फर्जी किरायानामा तैयार कर लिया और लगभग 70 दुकानों से संबंधित ज़मानत राशि और मासिक किराया हड़प लियामंजुल सिंह ने अपनी शिकायत में बेटी भानवी सिंह को भी इस अपराध में संलिप्त बताया है, और कहा है कि मैनेजर ने उनकी बेटी के आदेश पर यह सब किया है। इस मामले में मैनेजर के मोबाइल फोन में कई महत्वपूर्ण डिजिटल प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त करने की मांग की है मंजुल सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में विस्तार से घटनाक्रम बताया है। उनका मुख्य आरोप है कि मैनेजर राजेश प्रताप सिंह ने उनकी बिना किसी अनुमति या जानकारी के, उनके नाम पर एक फर्जी किरायानामा तैयार कर लिया। मंजुल सिंह ने दावा किया है कि इस दस्तावेज़ पर उनके हस्ताक्षर भी जाली किए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि लगभग 70 दुकानों से संबंधित ज़मानत राशि और मासिक किराया फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर हड़प लिया गया है। मंजुल सिंह ने साफ़ किया है कि सिक्योरिटी डिपॉजिट से जुड़े किसी भी वैध कागजात पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं, फिर भी आरोपी ने उन्हें वैध दिखाकर उपयोग किया।मंजुल सिंह ने पुलिस से इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निवेदन किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भानवी सिंह ने उनके खाने में जहर मिलाने की कोशिश की थी और उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की थी।