Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AMETHI NEWS: महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु सोमवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने गुरूकुल इंटर कॉलेज गौरीगंज, कम्पोजिट विद्यालय अमेठी, प्राथमिक विद्यालय बिसुरा, सम्भावा (विकास खंड गौरीगंज) व गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं — बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए। साथ ही बच्चों से संबंधित मुद्दों — कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा, बाल विवाह, पोषण व सामाजिक असमानता — पर परिचर्चा की गई और संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति फोल्डर देकर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया — महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 तथा आपातकालीन सेवा 112। कार्यक्रम में अजय कुमार, दिनेश कुमार तिवारी, चंद्र भूषण पाण्डेय, रीता पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, स्वाती सिंह, रेनू मौर्या, गुलाब चन्द्र, आउटरीच कार्यकर्ता तथा AHTU टीम की उपस्थिति रही।