Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: हाईवे पर डग्गामार वाहनों व सड़क किनारे बने अतिक्रमण के चलते लालगंज का चौक इलाका आये दिन जाम की चपेट में नजर आता है। इससे कस्बावासियों समेत राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रतापगढ़ रायबरेली राजमार्ग पर स्थित नगर पंचायत लालगंज का चौक इलाका सोमवार को दोपहर जाम की चपेट में बना दिखा। इससे कस्बावासी व राहगीर तथा वाहनों पर सवार यात्रियों में खासी परेशानी बनी नजर आयी। बतादें हाईवे पर बेतरतीव खड़े डग्गामार वाहनों के साथ ही हाईवे किनारे हुए अतिक्रमण से हाईवे से गुजरना हर पल टेढ़ी खीर बना नजर आता है। अतिक्रमण के चलते यहां आये दिन जाम भी लगता है। समस्या के स्थायी निदान को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं द्वारा भी कई बार अफसरों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सीओ आशुतोष मिश्र का कहना है कि अतिक्रमण को हटवाकर समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।