युवक के शव का हुआ अंतिम संस्कार

PRATAPGARH NEWS: दिल्ली में युवक की हुई मौत के बाद परिजनों ने मारपीट से लगी चोट के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। पुलिस के समझाने पर लोग माने और सोमवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली लालगंज के देल्हूपुर गांव निवासी छब्बीस वर्षीय धर्मेन्द्र पटेल की बीती शुक्रवार को मौत हो गयी थी। परिजन शव लेकर घर आ गये। इसके बाद परिजनों के कहने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पीएम कराया। पीएम के बाद रविवार को शव घर लाया गया तो परिजन मारपीट से लगी चोट के कारण युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। छानबीन में पुलिस ने दिल्ली चिकित्सकों से मिली रिपोर्ट के आधार पर बताया कि युवक की मौत उच्च रक्तचाप के कारण हुई है। अन्ततः पुलिस के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुये। सोमवार को सुबह परिजनो ने गांव मे ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि उच्च रक्तचाप के कारण युवक की मौत हुई थी। परिजन बीती तेईस अक्टूबर को साधू का पुरवा केदौरा में हुई मारपीट से युवक की मौत को जोड़ रहे थे। जबकि उस घटना में मृतक आरोपी था। समझाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *