Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: कटरा कोतवाली पुलिस ने गैरजमानती वारंट (NBW) पर वांछित चल रहे नागेंद्र जायसवाल को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नागेंद्र वर्ष 2018 से दर्ज एक प्रकरण में अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। सूत्रों के मुताबिक,कटरा क्षेत्र में स्थित एक मकान में नरेश चंद्र किराए पर रहते थे। किराएदारी को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था। आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान गायब कर दिया था। इस प्रकरण में कटरा कोतवाली में वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें नागेंद्र जायसवाल वांछित चल रहा था। लंबे समय तक न्यायालय में उपस्थित न होने पर अदालत ने उसके विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को कटरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त नागेंद्र जायसवाल को पकड़कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। इसी मामले के अन्य आरोपी धीरज जायसवाल और नीरज जायसवाल अब भी फरार बताए जा रहे हैं। कटरा पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।