हार्डवेयर की दुकान के पीछे के दरवाज़े से चोरों ने उड़ाए 80 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी

FATEHPUR NEWS: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे के मंडवा रोड स्थित एक हार्डवेयर दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रविवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाज़े से अंदर घुसकर काउंटर के गुल्लक का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
पीड़ित अनिल कुमार पुत्र भोला प्रसाद, निवासी प्रेमनगर, ने बताया कि रविवार शाम दुकान पर हार्डवेयर सामान आने वाला था, इसी वजह से वह 80 हजार रुपये लेकर दुकान पर मौजूद था। लेकिन सामान न आने पर उन्होंने राशि को काउंटर में बने गुल्लक में रखकर दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि पीछे का दरवाज़ा खुला हुआ था और गुल्लक टूटा पड़ा था। काउंटर में रखी पूरी रकम गायब थी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस स्टेशन जाकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीछे का दरवाज़ा टूटा नहीं है और आगे से शटर भी बंद था, ऐसे में चोरों के अंदर आने का तरीका संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *