Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के तहत जनपद में 25 नवंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक विशेष आयुष्मान अभियान चलाया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि इस अवधि में जनपद के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान गोल्डेन कार्ड जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा पंचायत भवनों में बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही लाभार्थी NHA की वेबसाइट और आयुष्मान ऐप के जरिए स्वयं भी अपनी केवाईसी पूरी कर कार्ड बना सकते हैं। यदि किसी लाभार्थी को कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही हो, तो वह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय फतेहपुर से संपर्क कर सकता है। जनपद के सभी सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पंचायत भवनों में उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड के माध्यम से निकटतम केंद्र पर जाकर अपनी पात्रता की जांच करा सकता है। आयुष्मान भारत योजना की पात्रता के लिए सेक 2011 की सूची में शामिल लाभार्थी, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, श्रम कार्ड धारक चयनित लाभार्थी, 6 या उससे अधिक सदस्यों वाली पात्र गृहस्थी (राशन कार्ड अनुसार), 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक (चयनित लाभार्थी) एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक के लिए है जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज राशन कार्ड, आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए। फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सभी पात्र लोग समय से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।