यातायात माह में पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट और बिना फिटनेस वाले वाहन हटवाए

FATEHPUR NEWS: सोमवार को यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस ने जिले में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी लाल जी सविता और उनकी टीम ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई जगह चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया वाहनों, बिना फिटनेस वाले वाहनों और बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नाबालिग बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर भी रोक लगाई और उनके परिजनों को चेतावनी दी। इसके अलावा हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया ताकि कोई दुर्घटना न हो। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार सामग्री भी बांटी गई। पुलिस का कहना है कि यातायात माह नवंबर में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *