Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को हलिया विकास खंड स्थित पुराने थाने के समीप स्थित मदरसा नूरिया में माइनारिटीज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण और जन जागरूकता शिविर में एसआईआर और वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। शिविर में माइनॉरिटीज वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सदस्य एडवोकेट मोहम्मद अशफाक खान, विशेष आमंत्रित सदस्य मौलाना नौशाद आलम, सचिव वसीम अहमद, पूर्व जि.प. स. कोषाध्यक्ष और तकनीकी विशेषज्ञ अफजल अहमद, विशेष आमंत्रित सदस्य एडवोकेट हाजी अमानुल्लाह अंसारी, पूर्व सदस्य हज कमेटी सदस्य अरशद खाँ, और सदस्य मुश्ताक अहमद ने अपने विचार रखे। शिविर में शासन द्वारा नियत तिथि तक वक्फ संपत्तियों को पंजीकरण कराने और गणना प्रपत्र को भरकर वार्ड BLO को जमा करने पर बल दिया गया। शिविर के प्रारम्भ में स्थानिय मदरसे में अध्यनरत मेहनाज अहमद नामक बच्चे ने कुरानपाक की तिलावत से शिविर का आगाज किया। शिविर का समापन हजरत मौलाना नौशाद आलम ने मुल्क की बेहतरी के लिए दुआओं के साथ किया।