Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ई ओ ने प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल देकर बच्चों को किया सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: विकासखंड मान्धाता के नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में स्थित मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में बच्चों को सम्मानित करते हुए प्रदीप मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए स्पोर्ट कंपलेक्स बनाया जाएगा जिसमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल आदि खेल होगा। यहां के बच्चों ने बैडमिंटन के क्षेत्र में नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह का नाम प्रदेश और देश में रोशन किया है। विगत वर्षों से बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर रहे हैं। बच्चे नेशनल स्तर तक चयन पा चुके हैं। सूरज पटेल, मोहम्मद फरदीन, जैनब,सिमरन आदि बच्चों को प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया । फरहीन ने अपने वक्तव्य में कहा कि कटरा गुलाब सिंह के बच्चे पूरे प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चे उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कटरा गुलाब सिंह के बच्चे दिन प्रतिदिन नया कीर्तिमान रच रहे हैं।स्पोर्ट कंपलेक्स हो जाने से क्षेत्र के बच्चे बहुत लाभान्वित होंगे।इस मौके पर पितामह यादव, अखिलेश प्रताप सिंह कौशल प्रताप सिंह, रोशन, नीतू वर्मा आदि उपस्थित रहे।