Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: जौनपुर प्रशिक्षण सत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को गणना पत्रों के वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की समस्त प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण जनपद में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके सफल और पारदर्शी संचालन हेतु तकनीकी दक्षता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मास्टर ट्रेनरों को विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे बीएलओ को मार्गदर्शन देते हुए कार्य की गति सुनिश्चित कर सकें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण को अत्यंत गंभीरता से ग्रहण किया जाए तथा प्रत्येक मास्टर ट्रेनर अपने स्तर पर बीएलओ को प्रभावी सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि गणना पत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने भी पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समाधान किया गया।