Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) डायट में 14 नवम्बर 2025 को जिला विज्ञान क्लब बलरामपुर द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम पाँच विजेता छात्र-छात्राओं को आज दिनांक 24 नवम्बर 2025 को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी , जिन्होंने प्रतियोगिता के दिन मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों का उत्साहवर्धन किया था एवं उनके मॉडल का निरीक्षण भी किया था, आज विजेता छात्रों से करीब से संवाद स्थापित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती मृदुला आनंद के नेतृत्व में विजेता छात्र-छात्राएं, उनके मेंटर शिक्षक तथा जिला सह-समन्वयक आशीष कुमार वर्मा दोपहर के भोजन के दौरान जिलाधिकारी के साथ सम्मिलित हुए। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों को भविष्य की दिशा, करियर निर्माण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु जिलाधिकारी द्वारा उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
विजेताओं ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है और यह सम्मान उनके लिए अत्यंत उत्साहजनक है।
प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का विवरण
(जिला विज्ञान क्लब, बलरामपुर – 14.11.2025)
1. आदित्य दूबे – बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज
2. अनुज श्रीवास्तव – बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज
3. सुशांत चौधरी – बलरामपुर सिटी मोन्टेसरी इंटर कॉलेज
4. श्रेयश कुमार – बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज
5. फारिहा शफीक – बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज
सूचना विभाग बलरामपुर द्वारा जारी।