Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मतदेय स्थलों पर बूथ लेबेल आफिसर, स्कूल/कालेज के प्रधानाचार्य/प्रभारी प्रधानाचार्य, पदाभिहित के रूप में रहेंगे उपस्थित, करेंगे सहयोग
JHANSI NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 04 नवंबर से 04 दिसम्बर के मध्य बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा निर्वाचकों के घर-घर गणना प्रपत्रो के वितरण उपरान्त भरे हुए गणना प्रपत्रों को प्राप्त कर बी0एल0ओ0 के द्वारा डिजीटाइजेशन का कार्य चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रगाढ पुनरीक्षण के अन्तर्गत मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 25 नवंबर (मंगलावार) को प्रातः 10.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक जनपद में समस्त मतदान स्थलों (बूथों) पर बूथ लेबिल अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाने एवं प्राप्त कर बी0एल0ओ0 को उपलब्ध/डिजीटाइजेशन कराने में सहायोग प्रदान करेंगे। अतः जनपद के समस्त स्कूल / कालेज से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि प्रगाढ पुनरीक्षण को दृष्टिगत रखते हुए आज (मंगलावार) को जनपद के समस्त स्कूल/कालेज (संलग्न सूची के अनुसार) खोले रखेंगे तथा बी०एल०ओ०/ पदाभिहित स्टाफ हेतु समुचित व्यवस्थायें उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने कड़े निर्देश निर्गत करते हुए कहा कि निश्चित समयावधि से पूर्व यदि कैंप बंद पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।