Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: इंडियन डायस्पोरा इन यूके के सह-संस्थापक एवं डायरेक्टर तथा प्रतिष्ठित सामुदायिक नेता हृदेश गुप्ता को ब्रिटिश संसद में उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्य, सामुदायिक नेतृत्व और भारतीय समुदाय के प्रति निरंतर समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड लीडरशिप फोरम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया, जिसमें विश्व-स्तरीय अनेक विशिष्ट गणमान्य अतिथि लॉर्ड साहोता, विंडसर के सांसद जैक रैंकिन, लॉर्ड रामी रेंजर, मार्केटिंग विशेषज्ञ सुहेल सेठ, वर्ल्ड लीडरशिप फोरम के संस्थापक नचिकेत जोशी, स्वामी चक्रपाणि, इंडो-यूरोपियन के अध्यक्ष विजय गोयल आदि मौजूद रहे आयोजकों ने हृदेश गुप्ता के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यूके में भारतीय समाज को एकजुट करने, भारतीय सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सम्मान प्राप्त करते समय हृदेश गुप्ता ने कहा “ब्रिटिश संसद में सम्मानित होना मेरे लिए गर्व और विनम्रता का क्षण है। यह पुरस्कार यूके में रहने वाले प्रत्येक भारतीय का है। हमारी ताकत एकता, सेवा और संस्कृति में है। मैं समुदाय की भलाई तथा भारत-यूके संबंधों को और मजबूत करने हेतु निरंतर कार्य करता रहूंगा।