नुक्कड़ सभा कर विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों  की सीख

JHANSI NEWS: यातायात माह नवंबर 2025 का 24 वा दिवस है विभिन्न स्थानों पर यातायात   जागरूकता के कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं जिसका सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि लोग अब भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो जाए, इसी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी  बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट के सहयोग से नुक्कड़ सभा का आयोजन टी आई उमाकांत ओझा के मुख्य आतिथ्य व कोचिंग संचालक डॉ प्रभजोत सिंह खेड़ा की अध्यक्षता तथा ट्रैफिक  चीफ वार्डन व यातायात माह की कोऑर्डिनेटर सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में किया गया , विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार सतप्रीत सिंह उपस्थित रहे ,नुक्कड़ सभा  में मुख्य अतिथि उमाकांत ओझा ने कोचिंग के छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के संकेतों को विस्तार पूर्वक बताया साथ ही कहा कि कोचिंग के बाहर आप अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से कतई न रखें बल्कि पार्किंग में व्यवस्थित तरीके से गाड़ियों को पार्क करें खुद तो नियमों का पालन करें ही दूसरों को भी प्रेरित करें, कार्यक्रम में कोचिंग के छात्र सिद्धार्थ गुप्ता के उत्कृष्ट भाषण के लिए अतिथियों द्वारा छात्र को पुरस्कृत भी किया गया, आए हुए अतिथियों का आभार कार्यक्रम संयोजक सुश्री प्रगति शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया, कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा द्वारा  किया गया । उक्त अवसर पर होमगार्ड मुकेश चालक अजय पांडे एवं कोचिंग इंस्टिट्यूट के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *