Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बीएलओ के बेहोश होते ही कर्मचारी दौड़े, नायब तहसीलदार की गाड़ी से भेजा अस्पताल
JALAUN NEWS: कोंच तहसील परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्वाचन कार्य में तैनात बीएलओ रजनी पाल अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़ीं। उनके बेहोश होते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी उनकी ओर दौड़े। रजनी पाल, जो ग्राम बसोब निवासी संतोष कुमार की पत्नी हैं, निर्वाचन सूची से संबंधित कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गईं। इस घटना से मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार की गाड़ी से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति अब नियंत्रण में है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।