कपिलवस्तु में पर्यटन विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया व्यापक निरीक्षण

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कपिलवस्तु (पिपरहवा) क्षेत्र में संचालित विभिन्न पर्यटन विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने डारमेट्री हाल, पर्यटन सूचना केंद्र, कुटीर पुनर्निर्माण कार्य, आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा, यात्री सहायता केंद्र, बुद्धा थीम पार्क तथा बौद्ध सर्किट के अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की प्रगति का स्थलीय अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं और संबंधित विभागों को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी स्थलों पर शाइनिंग बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने एमपी हॉल, गजीबो कैफेटेरिया गेट, इंटरलॉकिंग, स्टोन बेंच, डस्टबिन, साइनेज, साइट डेवलपमेंट और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर सहित कपिलवस्तु में चल रहे अन्य पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से पर्यटन सुविधाओं के तेजी से विकसित होने और बौद्ध सर्किट के सुदृढ़ीकरण को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *