भक्ति और शक्ति से ही होगा मानव कल्याण, विधायक प्रवक्तानंद महाराज

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला के गांधीनगर निवासी राजीव पटेल के आवास पर मानव कल्याण के मकसद से चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा एवं दिव्य सत्संग का कन्याभोज के उपरांत हुए समापन अवसर पर कथावाचक गुरु जी सद्गुरु शरण ने नरसी के भात की एवं पीलीभीत के बरखेड़ा से आए विधायक श्री श्री प्रवक्तानंद महाराज ने श्रोताओं को भक्ति और शक्ति के महत्व के बारे में बताया। कथा सुन कर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। सद्गुरु शरण ने कहा कि भगवान के भजन के बिना मानव का कल्याण संभव नहीं है। कहा कि नरसी का भात की कथा भक्त नरसी मेहता की भक्ति और कृष्ण की कृपा को दर्शाता है। गरीब होने की वजह से नरसी अपनी बेटी के विवाह का भात नहीं कर सके तो उनके आग्रह पर कृष्ण ने स्वयं आकर भात भरकर सभी मांगे पूरी कर नरसी की लाज बचाई थी। विधायक प्रवक्ता नन्द ने कहा कि ऐसी कौन सी शक्ति है जो मानव शरीर को चला रही है।जिसके निकलते ही वह शरीर बेकार हो जाता है। इसलिए मानव को भक्ति और शक्ति में ध्यान लगाना चाहिए। गोला विधायक अमन गिरि, भाजपा नेता समाजसेवी डॉक्टर कौशल वर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सर्जन लाल वर्मा, नपा अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,पूर्व नपा अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अशोक कनौजिया, अमरीश वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, रामकुमार वर्मा, दाता राम समेत सैकड़ो श्रोता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *