Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रामलीला पार्क का निर्माण अधर मे व नगर पंचायत द्वारा बनाई गई अस्थाई गौशाला सिर्फ शोपीस
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पंचायत खीरी में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा के विपरीत नगर पंचायत खीरी की समाजवादी पार्टी की चेयरपर्सन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कस्बा खीरी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस वार्ता की जिसको भारतीय जनता पार्टी खीरी मंडल के पूर्व महामंत्री तथा नगर पंचायत खीरी के पूर्व नामित सदस्य रोहित अवस्थी ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रोहित अवस्थी ने कहा है कि मार्च 2024 में रामलीला की जमीन पर रामलीला पार्क के निर्माण के लिए नगर पंचायत खीरी द्वारा कार्यदेश जारी किया गया था लेकिन निर्माण अभी तक अधूरा है। नगर पंचायत द्वारा बनाई गई अस्थाई गौशाला में गौ वंशीय पशुओं को नहीं रखा जाता है।गौ वंशीय पशु आवारा सड़कों पर घूमते रहते हैं । कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए एमआरएफ सेंटर में कूड़ा ना डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग 727 एच के किनारे कूड़ा घर बनाया गया है जिसमें आवारा जानवर कूड़ा खाते हुए दिखाई पड़ सकते हैं। नगर पंचायत खीरी द्वारा नगर के विभिन्न तालाबों को कूड़े से पाटा जा रहा है । मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि चेयरपर्सन के भ्रष्टाचार के कारण नगर में हो रहे निर्माण कार्यों तथा स्ट्रीट लाइट आदि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है रोहित अवस्थी ने मांग की है कि नगर पंचायत खीरी की चेयरपर्सन के संपूर्ण कार्यकाल में कराए गए कार्यों की टी ऐ सी (टेक्निकल ऑडिट कमिटी) कराई जाए एवं उनकी तथा उनके परिजनों की संपत्ति की जांच हो। प्रेस वार्ता में उनके साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति राम बहादुर निषाद ,पूर्व सभासद राकेश वर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक दीपक शर्मा उपस्थित रहे।