Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी रहे मौजूद, विकास की बढ़ रही रफ्तार
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने सोमवार को सायं 4 बजे के करीब नगर पंचायत कोरांव के बहादुर शाह नगर एवं चमनगंज मोहल्ले में विधायक निधि से निर्मित कराई गई दो सड़कों का जहां उद्घाटन किया, वहीं विधायक राजमणि कोल ने बहादुर शाह नगर में विधायक निधि से इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया। विधायक राजमणि कोल के द्वारा सड़कों के उद्घाटन और भूमि पूजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी भी मौजूद रहे। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि नगर पंचायत कोरांव में लगातार विकास की रफ्तार बढ़ रही है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र, सभासद चुलबुल पांडेय, सभासद प्रतिनिधि निशांत केसरी, सभासद प्रतिनिधि विजय जायसवाल, रामकृष्ण केसरी, संजय सिंह पटेल, बबुआन द्विवेदी, करुणेन्द्र श्रीवास्तव, सुमित पांडेय, रेवती पाल, सच्चिदानंद तिवारी, सुरेंद्र सिंह पटेल सहित कई नगर वासी भी मौजूद रहे।