Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में मेरा युवा भारत प्रयागराज द्वारा उपनिदेशक जागृति पांडेय के निर्देशन में अंदावा स्थित बाबू जोखई पाल मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता को बाबू जोखई पाल युवा समिति के अध्यक्ष ऋषि पाल तथा उनकी समिति सदस्य टीम की देख- रेख में बहरिया, उरुवा, बहादुरपुर, श्रृंगवेरपुर, चाका, कौड़ीहार की खंड स्तरीय खेलों की विजेता टीम ने प्रतिभाग किया। कुल 6 प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया जिनमें कबड्डी (बालिका), वॉलीबॉल (बालक), लंबी कूद, 200 मीटर रेस, 800 मीटर और 400 मीटर रेस का फाइनल्स एवं समापन समारोह कराया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में फूलपुर के विधायक दीपक पटेल विशिष्ट अतिथि हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह ने अपने कर कमलों से विजेताओं को पुरस्कार, प्रमाणपत्र, मेडल, टी- शर्ट, टैक्सूट वितरित कर खेलों के प्रति क्षेत्र में उत्साह को बढ़ाया। कबड्डी प्रतियोगिता में बहादुरपुर की टीम चैम्पियन बनी। जबकि उपविजेता मांडा टीम रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम शिवनी, द्वितीय शिल्पा एवं तृतीय स्थान पर सुनैना निषाद और 400 मीटर दौड़ में प्रथम इमरान अली मेजा से, द्वितीय प्रमोद पाल उरुवा ब्लॉक, एवं तृतीय आकाश कुमार बहादुरपुर तथा 800 मीटर रेस में प्रथम कविता, द्वितीय सौम्या एवं तृतीय स्थान पर शिल्पा रहीं। जबकि लंबी कूद में प्रथम अर्जुन यादव बहादुरपुर से, द्वितीय -प्रियांश यादव सोराओं एवं तृतीय -साहिल पाल मेजा से रहे। निर्णायक मंडल में विमलेश पाल, विशाल यादव, अक्षय पाल, अरुण पाल, सरोज आनंद, अजय पाल रहे।क्षेत्र से इस खेल कूद प्रतियोगिता में स्थानीय समाज सेवियों पी ० एन ० अकेला,गुलाब सिंह यादव, दीपू पाल, आरुष पाल, गोलू पाल, राजू, मनीष, विशाल, अमन, हर्ष, रवि, रोहित, अजय, प्रिंस, आदर्श, तथा अध्यापक गांधी इंटर कॉलेज ने अपना सहयोग प्रदान किया।