Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: अपना दल (कमेरावादी) 254 फाफामऊ विधान सभा के पदाधिकारी की समीक्षा बैठक आज पटेल नगर चैराहा पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि मो हाफिज मोबीन राष्ट्रीय महासचिव थे जबकि समीक्षा बैठक में विशिष्ठ अतिथ इंजी पारुल पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगठन प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष बौद्धिक मंच मो अबार अहमद,जिला अध्यक्ष अरुण पटेल, छेदी लाल पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल एवं उनकी टीम के बडी संख्या में लोग, फाफामऊ विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी बैठक में समय से उपस्थित हुए जिसकी सराहना पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगठन प्रभारी, इंजीनियर डॉ पारुल पटेल ने अपने सम्बोधन में किया। उन्होंने सभी को मतदाता सूची बनवाने मे प्रशासन की मदद करने का सभी को निर्देश दिया जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करने में कोई समस्या किसी मतदाता को ना होने पाये।
अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष बौद्धिक मंच मो अबार अहमद ने संगठन के कार्यो की बूथवार समीक्षा किया। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथवार, मण्डल वार और तहसील स्तर पर तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही है जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है।