Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को तेज करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शहर के कई बूथों पर अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने फॉर्म अपलोड की स्थिति का जायजा लिया और कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे, जहाँ बीएलओ और सुपरवाइज़र SIR फॉर्म अपलोड करने में जुटे थे। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और भरे गए फॉर्मों की खुद जांच-पड़ताल की। SIR कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) गोवा लाल और तहसील सदर के नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह को भी मौके पर तैनात कर दिया था। नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह पूरे समय फॉर्मों को ऑनलाइन अपलोड करते नजर आए। उन्होंने तकनीकी प्रक्रिया को खुद संभालते हुए बीएलओ की मदद भी की। वहीं ईओ गोवा लाल नागरिकों द्वारा लाए गए फॉर्मों की बारीकी से जांच करते रहे। वे लगातार अपने स्टाफ से फोन पर अपडेट लेते रहे, ताकि कहीं भी कार्य रुक न सके। तहसील और नगरपालिका की पूरी टीम डीएम की मौजूदगी में पूरी सक्रियता के साथ काम में लगी रही। वहीं राजस्व निरीक्षक संजय पटेल भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में लगे रहे। करीब 25 मिनट तक डीएम वहीं मौजूद रहे और हर स्टेशन पर कार्य की गति पर नजर रखते रहे। घंटाघर स्थित नगर पालिका के विशेष पुनरीक्षण बूथ पर भी डीएम के फटकार के बाद सभी बीएलओ और सुपरवाइज़र पूरी तेजी के साथ फॉर्म अपलोड करते दिखाई दिए।