कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग से एसआईआर की तिथि बढ़ाने की मांग कीप्रातः

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुन निरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है, जिसके तहत आम मतदाताओं द्वारा एसआईआर संबंधित फार्म भरने की तिथि 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 रखी गई है। डॉ पटेल ने मीरजापुर के सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वे इस कार्य में आम मतदाताओं की अपने स्तर पर मदद करें। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि एसआईआर के तहत मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले फार्म की तिथि 4 दिसंबर 2025 को आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि अभी तक बहुत सारे जिलों में एफआईआर का काम ही नहीं शुरू हुआ है और 4 दिसंबर को बंद हो जाएगा, जिससे एसआईआर के काम में गलत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *