Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी मे मंडल युवा सम्मेलन का आयोजन आर्य शिशु मंदिर विद्यालय अहरौरा मंडल-अहरौरा विधानसभा, मड़िहान, जिला, मीरजापुर के प्रांगण मे किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन मे कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे देश के नागरिकों का यह दायित्व है कि स्वदेशी का संकल्प लें और हर वह चीज स्वदेशी है जिसमें किसी भारतीय का पसीना और मेहनत शामिल है। उन्होंने देशवासियों से वोकल फार लोकल का मंत्र अपना कर मेक इन इंडिया के उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए,स्वदेशी के मंत्र को अपनाकर भारत को आर्थिक रूप से मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होगा। और कहां की आज सभी लोग संकल्प ले कि हम सभी स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर महामंत्री द्वय विनोद पटेल, कृष्ण कुमार तिवारी,युवा संयोजक राजन सोनकर,उत्कर्ष केसरी, श्यामलाल मौर्य, राम शकल वर्मा, जगत सिंह, रमेश बहेलिया, जयशंकर मौर्य, उमाशंकर प्रजापति, संतोष भारती, रिंकू पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।