Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: कटघर स्थित समया देवी मंदिर में आज मंगलवार को भगवान प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के पूर्ण निर्माण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा धर्म ध्वजा फहराकर देश के हिंदू धर्मावलंबियों को बधाई देने के साथ-साथ काशी और मथुरा मंदिर के निकट भविष्य में पुनरुद्धार करने का विश्वास दिलाया। उसी तर्ज पर प्रयागराज में भी प्रभु श्री राम के जन्मस्थली पर बने मंदिर के पूर्ण होने का धूमधाम से जश्न मनाते हुए धर्म ध्वजा गुंबद पर फहराई गई। तत्पश्चात प्रभु श्री राम जी की सभी भक्तों ने आरती उतारी और भगवान से जल्द हिंदू राष्ट्र बनने का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त अवसर पर हिंदू नेता पवन श्रीवास्तव ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि देश से बाबर का नाम मिटाने वाले योद्धाओं को अवश्य प्रसन्नता हो रही होगी जिन्होंने नल नील नहीं पर गिलहरी के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई होगी। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक अशोक सिंघल जी के सानिध्य का कालखंड याद करते हुए उन्हें भी नमन किया। अपने उद्बोधन में कहा कि जल्द ही पूरे भारतवर्ष में राम राज्य आएगा और भारत एक हिंदू राष्ट्र के रूप में विश्व में स्थापित होगा। माता सीता एवं प्रभु श्री राम के वैवाहिक वर्षगांठ को भी बड़े धूमधाम से आतिशबाजी कर उनकी आरती उतारते हुए जय श्री राम और जय सीता मैया का उद्घोष लगाया। पार्षद नीरज गुप्ता ने नाश्ते का पैकेट देकर वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी और सबका हृदय खोलकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर विहिप नेता विनोद सोनकर, कुशाग्र श्रीवास्तव, विशाल अग्रहरी, राजू माली, अमित पांडे, अंकित सोनकर, अमित सोनकर, आलोक श्रीवास्तव, पीयूष अग्रहरि, विनीता सिंह सहित अन्य भक्तगण रहे.