रिश्ता कराने पर महिला के गाली गलौच व धमकी, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के कनवार का मजरा मेडीपुर निवासी रुचि सोनकर पत्नी लाल बहादुर ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपने भाई प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर ककरहा निवासी रिंकू सोनकर का रिश्ता गांव की एक लड़की से कराया था , रुचि सोनकर ने बताया कि शादी के कुछ माह तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों ने झगड़ा कर लिया । रुचि सोनकर का आरोप है कि अब गांव के रिश्तेदार उसके साथ आए दिन गाली गलौच कर धमकी देते है और परेशान करते है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *