महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में चार के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के एक गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे , पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है. मंझनपुर कोतवाली के चक नारा मुराईंन टोला निवासी अंजू देवी पत्नी सोनू मौर्या ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की सुबह छः बजे के करीब वह दरवाजे के सामने झाड़ू लगा रही थी , इस दौरान पड़ोस के कुछ लोग गाली गलौच करने लगे , अंजू का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उसके साथ मारपीट करने लगे , बीच बचाव के लिए सास उमा के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कल्लू , तिलक , राम बोध व रचना देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *