मजदूरी का पैसा न देने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में भट्ठा संचालक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा निवासी ज्ञान सिंह पुत्र राम लखन ने बताया कि वह बघेलापुर स्थित एक ईंट भट्ठा में मेठ के रूप में काम करता है और भट्ठा संचालक के कहने पर काम करने के लिए नब्बे मजदूर बुलाकर ले गया था , ज्ञान सिंह का आरोप है कि काम कराने के बाद भट्ठा संचालक ने मजदूरों को मजदूरी दिए बिना ही मारपीट कर भगा दिया । मजदूरी मांगने पर पुलिस की मिली भगत से उसके साथ शोषण करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच करने लगा । जिसके बाद वह कार्यवाही हेतु पुलिस दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । पीड़ित न्याय के लिए अदालत पहुंचा, न्यायालय के आदेश पर कोखराज पुलिस ने भट्ठा संचालक मो साकिर पुत्र नफीस अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *