Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नं चार मढियामई रसूलपुर निवासी साबरीन बानो पत्नी हैदर अली ने मंगलवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सुबह दस बजे के करीब उसका पुत्र तबरेज मोहल्ले में खेल रहा था , इस दौरान उसका पड़ोस के बच्चे से झगड़ा हो गया , जिसको लेकर उसके पड़ोस के कुछ लोग घर में चढ़ आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे । साबरीन बानो का आरोप है कि वह गर्भवती है और पड़ोसी ने मारपीट के बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया , बीच बचाव में सास रहीसा के साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगे । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।