Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने सोमवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल–कॉलेजों, धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीमों द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर पंपलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक करना है।