अभियान में गायब मिले शिक्षक का एसडीएम ने किया स्पष्टीकरण तलब

PRATAPGARH NEWS: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंगलवार को एसडीएम ने कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रामपुर संग्रामगढ़ के नौढ़िया मतदेय स्थल पर तैनात प्राथमिक शिक्षक को गैरहाजिर देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। नाराज एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने रामपुर संग्रामगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी को सम्बन्धित शिक्षक का स्पष्टीकरण लिये जाने के निर्देश दिये है। वही एसडीएम शैलेन्द्र ने बेलहा, खजुरी, नरायनपुर, कामापटटी, शीतलमऊ आदि मतदेय स्थलों का भी निरीक्षण कर पुनरीक्षण अभियान की हकीकत खंगाली। एसडीएम ने अभियान में लगे सभी बीएलओ को घर घर जाकर मतदाता प्रपत्र पूर्ण कराये जाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होने कहा है कि यदि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शिकायत मिली तो सम्बन्धित जिम्मेदार के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। वही अभियान को लेकर तहसीलदार गरिमा वर्मा तथा नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र ने भी कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *