तमंचा सटाकर गालीगलौज व जानलेवा धमकी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा तमंचा सटाकर पीड़ित के पुत्रों के साथ मारपीट को लेकर पुलिस को तहरीर दी गयी है। लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना दुबान निवासी अखिलेश कुमार दुबे पुत्र स्व0 रामयश ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चौबीस नवंबर को वह निमंत्रण गया था। घर पर उसके दो पुत्र मौजूद थे। वह लोग पुराने घर से जा रहे थे। इस बीच रास्ते में चितरी गांव के दो आरोपियों ने पीड़ित के पुत्रों की बाइक जबरिया रोक कर तमंचा सटाकर जानलेवा धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसके दरवाजे पर पहुंच गये तथा गालीगलौज करने लगे। दरवाजे पर आधा दर्जन आरोपियों ने उसके दरवाजे पर बाइक व अन्य सामानों में तोडफोड़ भी की। लोगों को जुटता देख आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *