फांसी लगाकर युवती ने दी जान, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: घर के अंदर मौजूद अकेली युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के मुताबिक मृतका काफी दिनों से बीमारी से परेशान चल रही थी। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के महिमा का पुरवा निवासी श्याम लाल सरोज की तेईस वर्षीया पुत्री पूनम सरोज सोमवार की शाम घर में अकेली थी। पिता ईंट भटठे पर परदेश में मजदूरी करता है। मां किसी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गयी थी। देर रात वापस पहुंची तो घर में बेटी पूनम का शव फंदे पर लटका देख दंग रह गयी। पडोसियो की मदद से फंदे से उतारकर पूनम को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *